हिन्दी न्यूज

सिंगरौली न्यूज : अपरहण कर रेप करने वाला दरिंदा निकला भाजपा मंडल अध्यक्ष।

सिंगरौली।। जिले में आये दिन बेटियों का चीरहरण हो रहा है। फिर एक मामला प्रकाश में आया है जहां भाजपा का मंडल अध्यक्ष ने अपने साले के साथ मिलकर जिले की युवती का अपरहण कर लगातार 3 हफ़्ते तक रेप करता रहा।

बेटी का चीरहरण करने वाला निकला भाजपा मण्डल अध्यक्ष

प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 जनवरी को सरई निवासी एक बेटी का सरई भाजपा मंडल अध्यक्ष कोमल गुप्ता ने अपने साले धर्मेंद गुप्ता के साथ मिलकर अपरहण कर लिया उसके बाद लगातार 21 दिनों तक पीड़ित युवती का रेप करते रहे है।

पुलिस ने रिपोर्ट लिखने में आना कानी करने के बाद किया मामला दर्ज ?

पीड़िता के परिजन जब दोनों दरिंदे के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने गये तो पुलिस ने पहले रिपोर्ट लिखने में आना कानी कर रही थी जब मामला बिगड़ते देख दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया।

आरोपी भाजपा मंडल के साले का है कबाड़ की दुकान

भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद गुप्ता का सरई में यह एक कबाड़ की दुकान है जो चोरी के सामानों को खरीदने एंव बेचने का कार्य करता था।

बालाघाट से पीड़ित बेटी को पुलिस ने किया बरामद

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस किया। जिसमे लोकेशन बालाघाट ट्रेस हुआ जहां से पीड़िता को बरामद कर लिया है जबकि एक आरोपी धर्मेंद गुप्ता को पुलिस ने पकड़ लिया है एंव एक आरोपी फरार है।

सरई पुलिस के कार्यप्रणाली पर उठ रहा है कई सवाल ?

सरई थाना क्षेत्र में जिसतरह एक बेटी का अपरहरण हुआ और 21 दिनों बाद पुलिस ने बेटी को बचा पाया उसपर कई सवालिया निशान उठ रहा हैं। स्थानीय लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है कि सरई में अपराधियों के इतने हौसले बुलंद हो गए है कि इस थाना क्षेत्र में बेटिया सुरक्षित नही है तभी तो एक बेटी का अपहरण कर हफ्तों तक रेप चीरहरण हो जा रहा है। आगे स्थानीय लोगो ने सरई पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा की, सरई पुलिस ने कछुए की धीमी चाल की तरह काम किया जिसका नतीजा यह रहा है दरिंदे लगभग 21 दिनों तक बेटी का शोषण करते रहे और आरोपियो को पकड़ने में लगभग 1 महीने लगा दिए।

सरई थाना

रेप करने का आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष फरार

जिले की युवती का अपरहरण कर 3 हप्तों तक चीरहरण करने वाला दरिंदा भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।सूत्रों की माने तो भाजपा मंडल अध्यक्ष को बचाने के लिए सरई पुलिस पूरी कोशिश कर रही है।

इनका कहना है।

पीड़िता एंव पीड़िता के परिजनों के बयान पर दोनों आरोपियो के विरुद्ध FIR दर्ज कर लिया गया है,जांच चल रही है। 

संतोष तिवारी टी आई सरई


#एंटेरटेनमेंट     #सरकारी योजना    #काम की खबरें

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button