सिंगरौली

सीएम चौहान ने सिंगरौली को क्या क्या दिए सौगात !

सिंगरौली।। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक दिवसीय आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या-पूजन के साथ किया गया। स्थानीय लोगों ने पंरपरागत सैला नृत्य की प्रस्तुति दी। पढिए मुख्यमंत्री के सिंगरौली जिले क्या क्या सौगात दिए।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएँ

  1. प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे 2011 में जो किया गया था उसका पुनः नवीन सर्वे कराकर पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़े जाएं।
  2. कलेक्टर को निर्देश दिए की वनाधिकारी के सभी अमान्य पट्टों का परीक्षण कर पात्र वनाधिकार व्यक्तियों को पत्र जारी करें।
  3. तेंदू पत्ता संग्रहण की अगले वर्ष से नई नीति लागू होगी। जिसमें वनोपज समितियां ही तेंदू पत्ते की नीलामी करेंगी। उसका लाभ वन समिति और तेंदू पत्ता संग्राहक को मिलेगा।
  4. चितरंगी क्षेत्र विकास की सभी मांगे पूरी की जाएगी। विधायक अमर सिंह के द्वारा मांगी गई सभी सड़कों और चितरंगी में मिनी स्टेडियम भी निर्माण कराया जाएगा।
  5. चितरंगी में स्व.जगन्नाथ स्मृति महाविद्यालय में अगले वर्ष बी.ए. के साथ-साथ बी.एस.सी, बी.काॅम, की कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी और शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
  6. चितरंगी क्षेत्र दुधमनियाँ वृत्त को तहसील कार्यालय बनाया जाएगा।
  7. एक वर्ष में एक लाख पदों की सरकारी नौकरी की भर्ती निकाली जाएगी।
  8. कलेक्टर को निर्देश दिए की एक माह का अभियान चलाकर अविवादित, नामांतरण, बंटवारे के सभी प्रकरण का निराकृत कराएं।
  9. चितरंगी में सीएम राईज स्कूल खोला जाएगा। जिसकी लागत 18 से 25 करोड़ रहेगी, जिसमें पुस्तकालय, खेल का मैदान, प्रयोगशाला इत्यादि सभी की व्यवस्थाएं रहेंगी और 30-40किलोमीटर के क्षेत्र के बच्चों को बसों के माध्यम से सुविधा दी जाएगी। इस स्कूल में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान की विशेष शिक्षकों द्वारा कक्षाएं संचालित होंगी।
  10. आजीविका मिशन के महिला स्वसहायता समूह ही शासकीय स्कूलो के बच्चों की ड्रेस बनाएँगी।
  11. बाणसागर उत्तर प्रदेश से चितरंगी मध्य प्रदेश के गांवों से पानी की शिकायतें है जिनका परीक्षण कर निर्णय लिया जाएगा।
  12. आयुष्मान भारत योजना में जितने भी कार्डधारी हैं उन्हें भारत में एक वर्ष में 05लाख तक इलाज निःशुल्क होगा।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button