सीधी : बारात में आई लड़कियों के साथ की छेड़छाड़,और बारातियों को ही दौड़ा दौड़ा कर पीटा।
मध्य प्रदेश का सीधी जिला जिसका नाम तो सीधी है लेकिन यहां आए दिन हर काम उल्टा होता रहता है। जी हां हम बात कर रहे हैं मड़वास चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत नदहा में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब गांव के ही कुछ दबंग बारात में आए लड़कियों से छेड़खानी करने लगे। बुजुर्गों ने मना किया गया तब आरोपियों के द्वारा बारातियों को ही दौड़ा दौड़ा कर पिटाई कर दिए है। पूरे मामले को लेकर मड़वास पुलिस जांच में जुट गई है।
क्या है पूरा मामला ?
मड़वास चौकी अंतर्गत नदहा में मोहन गुप्ता पिता बद्री प्रसाद गुप्ता के घर में बीते 18 फरवरी को मध्य प्रदेश के शहपुरा से बारात आई थी। इसी दरमियान भाईलाल साहू पिता जगन्नाथ साहू उम्र 35 वर्ष एवं आरोपी के अन्य साथी 4 से 5 की संख्या में पहुंचे और बारात में आई लड़कियों से छेड़खानी करने लगे। इसी दरमियान छेड़खानी कर रहे युवकों को बुजुर्गों ने रोका। तब गुस्साए आरोपियों ने लड़कियों समेत बारातियों को दौड़ा-दौड़ा पीटा है।
हैरानी और शर्मनाक बात यह थी कि एक बार पीटने के बाद आरोपियों के द्वारा फिर दुबारा नदहा पुल (जहां जन्मास था) पहुंचकर फिर से दुबारा मारपीट किये। इस पूरे मामले पर ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए बारातियों से माफी मांगते हुए शादी की कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
इस पूरे मामले को लेकर मड़वास पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
https://www.facebook.com/urjanchaltigernews/posts/2097842727037707