हमीदिया अस्पताल में फिर हुआ भीषण हादसा,2 की मौत,1 की हालत नाजुक !
रविवार रात हमीदिया अस्पताल परिसर में कमला नेहरू अस्पताल के सामने हुए भीषण हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक की हालत नाजुक है।
कोहेफिजा थाना प्रभारी अनिल बाजपेयी ने बताया कि कमला नेहरू अस्पताल के सामने निर्माण कार्य चल रहा था। वहां बोरिंग मशीन से नलकूप की खुदाई की जा रही हैं। रविवार को मजदूर जमीन पर बैठकर खाना बना रहे थे। रात करीब 10 बजे एक ट्रक की ट्राली का ब्रेक अचानक फेल हो गया। उसने वहां खड़े बोरिंग मशीन ट्रक को टक्कर मार दी। जो बोरवेल कंपनी के 3 कर्मचारी बोरिंग कार के पास खाना बना रहे थे। ट्राली की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने अनिल कुमार (18) और सुरजीत कुमार (24) को मृत घोषित कर दिया। फुलचंद (18) की हालत गंभीर है।