हिन्दी न्यूज

हॉप-शूट्स Hop Shoots दुनिया की सबसे मंहगी सब्ज़ी !

बिहार में हॉप-शूट्स Hop Shoots सब्ज़ी की खेती इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा का विषय है सब्ज़ी कि कीमत। जी हां कीमत ही चर्चा का विषय है। बिहार में उगने वाली इस सब्ज़ी  कीमत करीब 1 लाख रुपये प्रति किलो है। दुनिया की सबसे महंगी सब्जी की खेती अब बिहार के औरंगाबाद में रहने वालेअमरेश सिंह कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है के बिहार के औरंगाबाद में इसकी खेती हो रही है। 

क्या है 01 लाख रु प्रति किलो बिकने वाली सब्ज़ी का नाम

इस सब्जी का नाम है हॉप-शूट्स (Hop Shoots)। बीयर में फ्लेवरिंग एजेंट के रूप में इस सब्जी का इस्तेमाल मुख्य  रूप से होता है।इसका इस्तेमाल हर्बल मेडिसिन और सब्जी के रूप में भी होता है। 

दवा और दारू दोनों रूप में होता है हॉप-शूट्स का उपयोग 

जड़ी-बूटी के रूप में भी हॉप-शूट्स (Hop Shoots) का उपयोग किया जाता है। दांत के दर्द और टीबी के इलाज में इसका प्रयोग सदियों से होता रहा है। इसमें ऐंटीबायॉटिक के गुण होते है।

इसके फूल को हॉप कोन्स कहते हैं। जिसका उपयोग बियर के स्वाद को बढ़ाने में किया जाता है। माना जाता है की करीब 800 ईसवी से लोग बियर को स्वादिष्ट बनाने में इसका उपयोग करते थे जो आज भी हो रहा है। 

खाने में कैसे होता है इस्तेमाल

Hop Shoots की टहनियों को प्याज की तरह सलाद बनाकर खाया जा सकता है। कुछ लोग इसे ग्रिल करके भी खाते हैं। इसका आचार भी बना जा सकता है। कच्चे में यह थोड़ा कड़वा होता है। 

कैसे किया जाता है खेती ?

हॉप-शूट्स (Hop Shoots) सब्जी को साल भर उगाई जा सकती है। लेकिन ठंड का मौसम को इस सब्ज़ी के खेती के लिए बेहतर माना जाता है।हॉप-शूट्स (Hop Shoots) उगाने के लिए नमी (Moisture) और धूप (Sunlight) की जरूरत होती है। ऐसे वातावरण में यह पौधा तीव्र गति से बढ़ता है।  एक दिन में इसकी टहनियां 6 ईंच तक बढ़ जाती हैं। शुरुआत में इसकी टहनियां बैंगनी रंग की होती हैं जो बाद में हरे रंग को हो जाती हैं।

कब शुरू हुआ हॉप-शूट्स का  प्रयोग 

सबसे पहले उत्तरी जर्मनी के किसानों ने बीयर का स्वाद बढ़ाने के लिए हॉप-शूट्स (Hop Shoots) खेती शुरू किया। 1710 में इंग्लैंड की पार्ल्यामेंट ने हॉप्स पर टैक्स लगा कर सभी बीयर बनाने में हॉप का प्रयोग अनिवार्य कर दिया। तब से अब तक बीयर का स्वाद बढ़ाने के लिए हॉप-शूट्स (Hop Shoots) का प्रयोग हो रहा है। 

भारतीय किसानों के लिए गेम चेंजर !

IAS सुप्रिया साहू ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंन लिखा, इस सब्जी के एक किलोग्राम की कीमत लगभग 1 लाख रुपये है! दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, ‘होप-शूट’ की खेती अमरेश सिंह द्वारा की जा रही है, जो भारत के पहले किसान हैं। भारतीय किसानों के लिए गेम चेंजर हो सकता है। 

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button