
Crime News : झारखंड के पाकुड़ में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मेला से लौट रही नाबालिग लड़की से 10 लड़को ने गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 25 फरवरी की देर रात की है। जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब नाबालिग लड़की सिमलोंग ओपी क्षेत्र के एक गांव में फुटबॉल मेला लगा रही थी। पाकुड़ एसडीपीओ के मुताबिक, पीड़ित लड़की ने 27 फरवरी को पुलिस को घटना की सूचना दी थी।
दो दिन बाद थाने पहुंची
पीड़िता घटना के दो दिन बाद नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ सिमलोंग ओपी पहुंची और मामले की सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 11/23 और 376 (डी) के तहत मामला दर्ज कर आठ लोगों और दो अज्ञात आरोपियों को नामजद किया है। घटना के संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी दल में शामिल अधिकारियों ने पहले एक युवक को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ के बाद बरहेट थाना क्षेत्र से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया।
न्यायिक हिरासत में भेजे गए चार आरोपी
एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस बाकी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है। सिमलोंग ओपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सामसुन हांसदा, मरकुश हेम्ब्रम, सामुएल हांसदा और माइकल मुर्मू को गिरफ्तार किया गया है। उसके बाद चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उधर, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।