मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के खरगौन में बस पुल से नीचे गिर गई,15 लोगों की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश के खरगोन में भीषण हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बस श्रीखंडी से इंदौर जा रही थी तभी अनियंत्रित होकर बोराड नदी पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, बड़ी संख्या में यात्री घायल हो गए।

हादसे की खबर मिलने के बाद CM शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को मदद की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा घायलों के निःशुल्क इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है।

मध्‍यप्रदेश सरकार की ओर से शोकाकुल परिवारों को ₹4 – ₹4 लाख की राहत राशि, गंभीर रूप से घायलों को ₹50 – ₹50 हजार एवं सामान्य रूप से घायलों को ₹25 – ₹25 हजार की आर्थिक सहायता दी जायेगी। शासन द्वारा घायलों के नि:शुल्क इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button