
MP News : अगर मालवा के शाजापुर जिले एक गांव में लोग मृत्युभोज के दिन सामिल हुए और सभी ने खाना भी खाया था। मृत्युभोज करने के बाद सबकी हालत बिगड़ गई, जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार हेतु लाया गया है. इस मामले की जांच में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची।
यह भी पढ़े : Food Poisoning : मध्यान भोजन खाने से 33 बच्चे फ़ूड पोइज़निंग का हुए शिकार
मध्य प्रदेश के शजापुर नलखेड़ा के लटूरी गहलोत गांव से फूड पाइजनिंग का मामला सामने आया है, जहां गुरुवार को गांव में मृत्यु भोज हुआ था जिसमें सामिल 189 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची है।
यह भी पढ़े : Food poisoning : शादी में शामिल लोगों को खाना खाना पड़ा महंगा, 43 गंभीर
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की मृत्युभोज में सामिल सभी लोगों ने भोजन किया था, इसके बाद से सबकी तबीयत बिगड़ गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम भी गांव पहुंची है, जो की मृत्यु भोज में बने खाने का सैंपल लेगी। अभी फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम पीड़ितों का इलाज करने में जुटी है।