
सिंगरौली। जिले के माड़ा पुलिस ने एक स्थाई वारन्टी को पकड़ा। आरोपी एक मामले में 6 वर्षो से फरार चल रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी प्रकाश शाह पिता रामसेवक शाह निवासी राजमिलान के ऊपर 6 वर्ष पूर्व आपराधिक प्रकरण दर्ज था। जिसमे। आरोपी लगातार फरार चल रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय ने वारंट जारी किया था।
आरोपी की तलाश में जुटी माड़ा पुलिस को रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया है।
सूचना मिलते ही माड़ा पुलिस ने बिना समय गवाए आरोपी को उसके घर मे दबिश देकर धर दबोचा।