होम हेड लाइन मध्य प्रदेश मनोरंजन बिजनेस पर्सनल फाइनेंस ब्यूटी फैशन
---Advertisement---

Taj Mahal : पत्नी को दिया पति ने “ताजमहल” जैसा घर,जानिए क्या है खासियत

---Advertisement---
  • मध्य प्रदेश में एक पति ने अपनी पत्नी को बुरहानपुर में ताजमहल जैसा घर उपहार में दिया। 

  • आनंद चौकसे ने बंगाल और इंदौर के कारीगरों को काम पर रखकर 3 साल में यह घर बनवाया। 

  • घर में 4 बेडरूम, एक हॉल रूम, एक पुस्तकालय और एक ध्यान कक्ष शामिल हैं। इसमें 29 फुट का गुंबद भी है। 


ताजमहल मुगल साम्राज्य के द्वारा बनवाया गया सबसे प्रसिद्ध और बेहतरीन कारीगरी का जीवंत उदाहरण है। ताजमहल को पूरी दुनिया प्रेम का प्रतीक के रूप में जानती है।

जमुना नदी के दाहिने किनारे पर हाथीदांत-सफेद संगमरमर का मकबरा 1632 में मुगल सम्राट शाहजहाँ द्वारा अपनी प्यारी बीवी मुमताज़ महल के याद को अमर रखने के लिए बनवाया था। चूंकि यह पीढ़ियों से प्यार का प्रतीक है, इसलिए ताजमहल को हमेशा प्यार की अभिव्यक्ति के रूप में वर्णित किया जाता है।

अभी हाल ही में मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एक पति ने अपनी पत्नी को ताजमहल की तरह दिखने वाला एक घर बना कर भेंट किया है।

इस घर का निर्माण करवाने वाले आनंद चोकसे ने मीडिया को बताया कि, वे हमेशा एक संगमरमर के मकबरे की कल्पना करता था और सोचता था कि यह उसके बुरहानपुर में क्यों नहीं बनाया गया, जहाँ मुमताज ने अंतिम सांस ली थी।

यही सोंच  ने उनके मन में  4 बेडरूम का घर बनाने के विचार जन्म दिया, जो ताजमहल की तरह देखने में लगे। 2018 में इस सोच को के अनुसार घर बनवाना शुरू किया था वह अब पूरा हो गया है।

इस घर के अंदर नक्काशी करने के लिए बंगाली और इंदौर के कारीगरों ने किया है।घर में 29 फुट का गुंबद और ताजमहल जैसा टॉवर शामिल है। फर्श राजस्थान के ‘मकराना’ से बनाया गया है और फर्नीचर विशेष रूप से मुंबई के कारीगरों द्वारा डिजाइन किया गया है।घर में कुल चार बेडरूम, एक बड़ा हॉल, एक पुस्तकालय और एक ध्यान कक्ष है। और ताजमहल की तरह ही फैंसी लाइटों से पूरा घर अंधेरे में जगमगाता है।

 

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---
Live TV