Dubai Success Story : बेहतर करियर की तलाश में दुबई पहुंचीं भारतीय महिला मोनिका सिंह ने अपने करियर की दिशा बदलकर एक नई पहचान बनाई है। डेंटिस्ट के रूप में काम करने दुबई गईं मोनिका ने डांस फिटनेस में रुचि के चलते वेलनेस कोचिंग (Women Wellness Coaching) को अपना पेशा बना लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वह अब दुबई में महिलाओं को फिटनेस और वेलनेस की कोचिंग देती हैं और हर महीने 42,000 से 45,000 दिरहम तक कमाती हैं। भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 10.9 लाख से 11.6 लाख रुपये के बराबर है।
डेंटिस्ट बनने गई थीं (Monika Singh Dubai) दुबई
द नेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, मोनिका सिंह (Monika Singh Dubai) करीब 12 साल पहले डेंटिस्ट्री की डिग्री लेकर दुबई पहुंची थीं। वह दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA) की लाइसेंसिंग परीक्षा पास करके वहां डेंटिस्ट के रूप में प्रैक्टिस करना चाहती थी।
परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने ग्रुप वर्कआउट क्लास में जाना शुरू किया और इसी दौरान उन्हें डांस फिटनेस में दिलचस्पी पैदा हुई। धीरे-धीरे यह शौक उनका करियर बन गया और उन्होंने डेंटिस्ट्री के बजाय फिटनेस इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का फैसला किया।
वर्कआउट से शुरू हुआ सफर
मोनिका ने दुबई के अलग-अलग फिटनेस स्टूडियो में ग्रुप एक्सरसाइज क्लास लेना शुरू किया। शुरुआत में उन्हें फिटनेस इंडस्ट्री को समझने और अपनी विशेषज्ञता विकसित करने का अवसर मिला।
मोनिका के मुताबिक, शुरुआत में उनकी फिटनेस में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी। डांस फिटनेस क्लास में हिस्सा लेने के बाद उन्हें इस से लगाव हो गया। उन्होंने अपने पति से यह बात शेयर की और पति ने उनके फैसले का समर्थन किया।
महिलाओं की हेल्थ पर है खास ध्यान
मोनिका अब दुबई में महिलाओं के लिए वेलनेस कोचिंग (Women Wellness Coaching) व्यवसाय चलाती हैं। उनकी विशेषज्ञता खास तौर पर मिडलाइफ यानी (जीवन के मध्य चरण) में महिलाओं की फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर केंद्रित है।
वह महिलाओं को उनकी शारीरिक जरूरतों और फिटनेस लक्ष्यों के अनुसार मार्गदर्शन देती हैं। उनके अनुसार, इस प्रक्रिया में जरूरत से ज्यादा शारीरिक दबाव डालने के बजाय संतुलित और व्यावहारिक तरीके से फिटनेस पर काम करना महत्वपूर्ण है।
डेंटिस्ट्री की पढ़ाई के दौरान प्राप्त मानव शरीर की संरचना और शरीर विज्ञान की समझ ने भी उन्हें इस क्षेत्र में मदद की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य और वेलनेस से संबंधित प्रशिक्षण भी हासिल किया।
हर महीने लाखो की कमाई
रिपोर्ट के अनुसार, मोनिका (Monika Singh Dubai) फिलहाल दुबई में 23 क्लाइंट को कोचिंग देती हैं। उनके व्यवसाय से होने वाली मासिक कमाई 42,000 से 45,000 दिरहम के बीच बताई गई है। भारतीय रुपये में यह लगभग 10.9 लाख से 11.6 लाख रुपये होगा ।
कमाई का बड़े हिस्से का Monika क्या करती हैं ?
मोनिका (Monika Singh Dubai) ने बताया कि वह अभी निवेश शुरू नहीं कर पाई हैं और फिलहाल बचत पर ध्यान दे रही हैं। उनके परिवार में सात साल का बेटा है, जिसकी स्कूल फीस के साथ उन्हें कार लोन और घरेलू खर्चों पर खर्च करती है।
उनके मुताबिक, वह घर के खर्चों के लिए हर महीने लगभग 3,000 से 4,000 दिरहम अलग रखती हैं। भारतीय मुद्रा में यह करीब 78,000 रुपये से 1.03 लाख रुपये के बराबर है। बाकी रकम वह बचाकर रखती हैं, जबकि घर के अन्य खर्चों की जिम्मेदारी उनके पति संभालते हैं।
अब ऑनलाइन पोर्टल और ऐप लॉन्च करने की तैयारी
मोनिका का अगला लक्ष्य अपने वेलनेस व्यवसाय के लिए ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल ऐप शुरू करना है। इसके विकास में आने वाली अधिक लागत को देखते हुए वह अभी से पैसे बचा रही हैं।
लंबे समय में वह अपने परिवार के लिए बड़ा घर खरीदना चाहती हैं। उनका मानना है कि व्यवसाय के सफलता और आय में वृद्धि के साथ उनका सपना पूरा हो सकता है।
- मोनिका सिंह (Monika Singh Dubai) की कहानी बताती है कि करियर का रास्ता हमेशा शुरुआती योजना के अनुसार नहीं चलता। कभी-कभी किसी नए शौक और सही अवसर को पहचानना भी पेशेवर जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।
