होम हेड लाइन मध्य प्रदेश मनोरंजन बिजनेस पर्सनल फाइनेंस ब्यूटी फैशन
---Advertisement---

33 साल से प्रताड़ना सह रही 55 साल की वृद्ध महिला ने लगा ली फांसी।

Avatar

By Tauheed Raja

Published on:

---Advertisement---

मध्यप्रदेश जबलपुर के रांझी क्षेत्र में 55 वर्षीय महिला की आत्महत्या एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसे सुनकर सभी हैरान है। 55 वर्षीय वृद्ध महिला पति, जेठ व जेठानी की प्रताड़ना से तंग आ कर आत्महत्या की थी। मामले में बतया गया की वृद्ध बीते 33 सालों में वह रोज घुट-घुट कर मर रही थी।और अंत में उसने अत्महत्या कर ली। पुलिस ने ठीक एक महीने बाद मामले में आत्महत्या के लिए मजबूर करने का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

पति ने पुलिस को दिया था सूचना 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 जनवरी की सुबह 11 बजे तुलसा बाई (55वर्ष) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी।मृतिका के भतीजे आकाश व विकास ने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला था। घटना की जानकारी पति हर नारायण चौधरी ने थाने में दी थी। 

33 साल प्रताड़ना सहने के बाद लगा ली फांसी 

33 साल से प्रताड़ना सह रही 55 साल की वृद्ध महिला ने लगा ली फांसी।
33 साल से प्रताड़ना सह रही 55 साल की वृद्ध महिला ने लगा ली फांसी।

T.I.आरके मालवीय के अनुसार तुलसाबाई की शादी 1987 में हुआ था। शादी के बाद से ही पति हरिनारायण, जेठ सूरज और जेठानी ऊषा चौधरी उसे प्रताड़ित कर रहें थे। 33 सालों से चल रहे प्रताड़ना के दौरान महिला को अक्सर दमभर पीट कर घर से निकाल दिया जाता था। अंत में जब प्रताड़ना सहने की सीमा शून्य हो गई तो उसने 06 जनवरी को फांसी लगा कर अपनी ज़िंदगी ख़त्म कर ली।

मामले में पति और उसके भाई को किया गिरफ्तार

मृतिका के मायके वाले और बेटे के बयान के आधार पर 01 महीने बाद 5 फरवरी को तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर, पुलिस ने आरोपी पति हरिनारायण और उसके भाई सूरज को गिरफ्तार कर लिया है।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
Avatar

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in

---Advertisement---
Live TV