Ram Mandir 2024 : आज 22 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। दरअसल, आज सदियों के इंतजार के बाद रामलला अपने मंदिर में स्थापित होने जा रहे हैं।
इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां भी श्रीराम की नगरी पहुंचे हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, कटरीना कैफ जैसे सितारों के नाम शामिल हैं।
अयोध्या पहुंचे सभी सेलेब्स के एथनिक लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा है। हर अभिनेत्री साड़ी पहनकर अयोध्या पहुंच रहीं हैं। आइए आपको भी इसकी कुछ तस्वीरें दिखाते हैं।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने पति राम नेने के साथ अयोध्या पहुंची हैं। उन्होंने इस दौरान पीले रंग की बेहद ही खूबसूरत सी सााड़ी पहनी है। इस साड़ी में वो काफी प्यारी दिख रही हैं। इसके साथ ही उनके पति राम नेने ने लाल कुर्ते के साथ जैकेट और व्हाइट रंग का पायजामा पहना था।
अमिताभ बच्चन
एक्टर्स अमिताभ बच्चन औरअभिषेक बच्चन अयोध्या पहुंचे।
#WATCH | Uttar Pradesh: Actors Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan at the Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya to attend the Ram Temple Pran Pratishtha ceremony pic.twitter.com/wJFUsLPjXJ
— ANI (@ANI) January 22, 2024
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
#WATCH | Actors Madhuri Dixit Nene, Vicky Kaushal, Katrina Kaif, Ayushmann Khurrana, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt and filmmakers Rajkumar Hirani, Rohit Shetty arrive at Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya to attend the Pran Pratishtha ceremony pic.twitter.com/0KCYCaQz9R
— ANI (@ANI) January 22, 2024
इस पावन अवसर पर आलिया भट्ट साड़ी में और रणबीर धोती-कुर्ता पहने दिखाई दिए। आलिया इस दौरान सी-ग्रीन रंग की सिंपल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। साड़ी के साथ उन्होंने एक शॉल भी कैरी किया था। और रणबीर की तो सफेद रंग के धोती कुर्ता में वो काफी जच रहे थे।
विक्की कौशल और कटरीना कैफ
गोल्डन रंग की साड़ी पहने कटरीना बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था, और कानों में झुमके पहने थे। वहीं विक्की कौशल ने चूड़ीदार पजामी के साथ कुर्ता और दुपट्टा कैरी किया था। उनका ये लुक भी काफी प्यारा दिख रहा था।
#VickyKaushal and #KatrinaKaif embark on a spiritual journey to Ayodhya’s divine Ram Mandir for the Pran Pratishtha ceremony! 🕊️ #Ayodhya #PranPratishthaCeremony#VickyKaushal #KatrinaKaif #AyodhyaRamMandir #RamMandir #AyodhyaRamTemple #RamTemple #RamTempleInauguration… pic.twitter.com/HteGNJF5y8
— Priyanka8738 (@Priyanka8738) January 22, 2024