Traditional Saree Design : साड़ी एक ऐसा परिधान है जो विश्व फैशन जगत में खास जगह रखता है, जिसे पहनकर कोई भी लड़की ग्लैमरस दिख सकती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी उम्र क्या है, आपके शरीर का आकार या रंग कैसा है और विशेष रूप से आप इसे किस उद्देश्य से पहन रहे हैं।
अगर आप कुछ बातों का ख्याल रखें तो आपको ग्लैमरस दिखने से कोई नहीं रोक सकता। अगर आप भी फैशन के इस शाश्वत नियम के अनुसार साड़ी में ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो आपको अपने लिए ऐसी साड़ियों का चयन करना चाहिए जो आपको स्टाइलिश के साथ-साथ एथनिक लुक भी दे सकें। आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ खूबसूरत पारंपरिक साड़ियां दिखाने जा रहे हैं जो आपको जरूर पसंद आएंगी।
Yellow & Red Bandhani Saree
येलो और रेड कलर की साड़ी किसी भी खास अवसर पर पहने के लिए बेस्ट है। इस साड़ी का रेड और येलो कलर बहुत ही आकर्षक है। इस बंधनी साड़ी को आप पूजा – पाठ के दौरान पहन सकती है। अपने ग्लैमरस लुक को निखारने के लिए मौके के हिसाब से साड़ी पहनना बहुत जरूरी है।
Pink Woven Design Zari Detail Poly Georgette Bandhani Saree
इस खूबसूरत पिंक बॉर्डर वर्क साड़ी को आप शादी या पार्टी फंक्शन में पहन कर जा सकती है। ये आपको बहुत ही ज्यादा आकर्षक लुक देगी। साड़ी की खूबसूरती बढ़ाने में इसके साथ पहना जाने वाला ब्लाउज भी बहुत महत्व रखता है। इसलिए अपने ग्लैमरस लुक को निखारने के लिए ऐसे ब्लाउज का चुनाव करें जो आपको सबकी खूबसूरती में चार चांद लगाए।
Ethnic Motifs Printed Saree
इस खूबसूरत प्रिंटेड साड़ी को आप रोजाना भी पहन सकती है। ये साड़ी आरामदायक भी है। इसे और भी ज्यादा स्टाइलिश लुक देने के लिए अपने खूबसूरत नाजुक पैरों को भी नजरअंदाज ना करें। हाई हील्स या शानदार जूते आपकी साड़ी के साथ-साथ आपकी सुंदरता और ग्लैमर को भी बढ़ा सकते हैं।
फैशन से जुड़े ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े
- जुड़ी जानकारी के लिए हमारे WhatsApp channel को फॉलो कीजिए
- Link – https://www.whatsapp.com/channel/0029VaAItH5545umrQhoif0m