Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र के BJP पार्षद को लोगों ने बनाया बंधक! Video News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) के संसदीय क्षेत्र वराणसी के सरायनंदन खोजवां क्षेत्र में कई दिनों से सीवर की गंदगी सड़क पर बह रही है। जिसकी शिकायत लोगों ने पार्षद और नगर निगम के अधिकारी से की। कोई सुनवाई न होने से नाराज लोगों ने बीजेपी पार्षद ( BJP Councilors ) को बंधक बना लिया।

क्या है मामला ?

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों से खोजवां चुंगी पर सीवर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा नगर निगम में की गई। जिसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची,लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।

क्यों नहीं हुआ समाधान ?

शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे नगर निगम कर्मियों ने कहा कि यह गंगा प्रदूषण वालों का काम है। और वे ही इसका समाधान करेंगे। इतना कहकर वे लोग चले गए। और समस्या जस की तस बनी रही।

वार्ड की बीजेपी पार्षद गीता अशोक सेठ हैं। जनता ने समस्या का समाधान नहीं होने पर पार्षद पति अशोक सेठ को बंधक बना लिया। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि उर्जांचल  टाइगर (हिन्दी पत्रिका) नहीं करता है।

अजीत नारायण सिंह

अजीत नारायण सिंह

URJANCHAL TIGER  दैनिक समाचार पोर्टल और मासिक पत्रिका,  वर्तमान मामलों और मीडिया विश्लेषण का एक मंच है। हम स्वतंत्रता और पारदर्शिता को महत्व देते हैं और मानते हैं कि दोनों, लोकतंत्र और स्वस्थ समाज के अभिन्न अंग हैं। यह समाचार मीडिया पर भी लागू होता है, जिसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है।

Live TV