Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

UP NEWS : 4 शादियां करने वाला फ़ौजी गिरफ्तार

UP NEWS : 4 शादियां करने वाला फ़ौजी गिरफ्तार

चार शादियां करने वाले फौजी को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार फौजी के दूसरी पत्नी ने उसे तीसरी पत्नी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ और  पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 

कंकरखेड़ा थाने के निरीक्षक तपेश्वर सागर के अनुसार, मनीष कुमार राजस्थान में सेना में क्लर्क है और वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला है।


Also Read :


पुलिस को हैदराबाद से आई एक महिला ने कंकरखेड़ा पुलिस को बताया कि उसके पति मनीष ने चार शादियां की हैं। महिला ने पुलिस को अपनी शादी की फोटो भी दिखाई।

हैदराबाद से मेरठ पहुंची महिला व्यक्ति की दूसरी पत्नी है और आरोपी कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी में तीसरी बीवी के साथ रह रहा था। दूसरी पत्नी का कहना है कि 2015 में मनीष ने उससे मंदिर में शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है, काफी समय से मनीष गायब था।

UP NEWS : 4 शादियां करने वाला फ़ौजी गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Also Read :


 

हिन्दी न्यूज

हिन्दी न्यूज

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in

Live TV