
सिंगरौली। जिले के माड़ा क्षेत्र में जंगली भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के माड़ा क्षेत्र के रौदी निवासी सोनमती शाह पति हरभोखन शाह पर जंगली भालू ने हमला कर लहूलुहान कर दिया है। गभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय लोगो की मदद से आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
रविवार की सुबह सोनमती शाह उम्र 50 वर्ष निवासी रौदी के उपर जंगली भालू ने हमला कर महिला का पैर काट दिया,घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है-
शिल्पी जायसवाल रेंजर माड़ा