मध्यप्रदेश

बड़ा सड़क हादसा : नर्मदा नदी में यात्रियों से भरी बसी गिरी, अब तक 13 शव निकाले जा चुके। देखिए वीडियो

मध्य प्रदेश खरगोन और धार जिले की सीमा पर यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी में गिर गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है की बस में 50 से 55 लोग सवार थे। यह यात्री बस इंदौर से महाराष्ट्र के पुणे जा रही थी। दुर्घटना खलघाट में बने नर्मदा पुल की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा, धार जिले के खलघाट में बस के नर्मदा नदी में गिरने से हुई दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं, बचाव कार्य जारी है। मेरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से चर्चा हुई और उप मुख्यमंत्री से भी चर्चा हो रही है। मध्य प्रदेश सरकार हर संभंव व्यवस्था करने की कोशिश कर रही है। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

महाराष्ट्र सरकार की रोडवेज बस थी जो इंदौर से पुणे जा रही थी। मां नर्मदा के पुल पर वो नदी में गिर गई। 15 लोगों को बचा लिया गया है, 12 लोग नहीं बच पाए हैं। 50-55 सवारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। बचाव दल और अधिकारी मौके पर हैं।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भोपाल

 

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button