सिंगरौली

Accident : यातायात पुलिस की उदासीनता के कारण नगर निगम कर्मचारी की दर्दनाक मौत।

सिंगरौली। जिले की यातायात व्यवस्था इस कदर बेपटरी हो चुकी है कि आज यातायात पुलिस की उदासीनता के कारण 35 वर्षिय नगर निगम कर्मचारी की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात थाने के चंद दूरी माजन मोड़ पर जब नगर निगम के सविंदा कर्मचारी राजेन्द्र सिंह पिता दिलराज सिंह उम्र लगभग 34 वर्ष निवासी बिलोजी सड़क पार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार बेलगाम कोयला ट्रेलर ने उनको कुचल दिया जिससे मौके पर राजेन्द्र सिंह की दर्दनाक मौत हो गई।
मौके पर पहुँचे आला अधिकारी ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गए है।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button