मध्यप्रदेश

Accident : शहडोल में 150 फीट गहरी खाई में यात्रियों से भरी बस गिरि,3 की मौत।

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बड़ा बस हादसा हुआ है। एक यात्रियों से भरी बस 150 फीट नीचे गहरी खाई में गिरने से 3 लोगों कि मौके पर मौत हो गई। हादसा शहडोल से 30 Km दूर पथराई घाटी में बीती रात की है। 

मृतकों के नाम

  1. महिमा कश्यप उम्र 12 वर्ष,निवासी कोसमतारा छत्तीसगढ़,
  2. नादिर खान उम्र 25 वर्ष निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश ,
  3. पारस तेली उम्र 55 निवासी कबीरधाम छत्तीसगढ़।

कैसे हुआ बस एक्सिडेंट ?

जानकारी के अनुसार भोरमदेव ट्रेवल्स बस छत्तीसगढ़ से लखनऊ जा रही थी। इसी बीच मध्य प्रदेश शहडोल जिले से 30 किलोमीटर दूर पथराई घाटी में बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना रात के करीब 12 : 30 की है। बस एक्सिडेंट होने के घंटो बाद तक लोग बाद पहुंची रेस्क्यू टीम ने लोगों को घाटी से बाहर निकाला। बचाव अभियान सुबह 5.00 am तक चला।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button