रुला देगी यह वीडियो : 8 साल के मासूम की गोद में 3 साल के भाई का शव !
मध्य प्रदेश में एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।यह वीडियो आपको रुला देगी। वायरल वीडियो में एक 8 साल का बच्चा अपने 3 साल के भाई के शव को गोद में लिए बैठा दिखाई दे रहा है। उसका परिवार एम्बुलेंस की तलाश में गया हुआ है।
मध्य प्रदेश के मुरैना के इस वायरल वीडियो में, लड़का जमीन पर एक दीवार के सहारे बैठा दिखाई दे रा है। वह अपने अपने 3 साल के भाई के शव को गोद में लिए बैठा घर ले जाने का इंतजार कर रहा है। पिता वाहन की तलाश करते देखा गया क्योंकि अस्पताल ने एम्बुलेंस देने से इनकार कर दिया था।
जानकारी के मुताबिक ग्रामीण पूजाराम जाटव अपने तीन साल के बेटे राजा को जिला अस्पताल लेकर आए थे। राजा एनीमिया से पीड़ित था।सरकारी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तीन साल के राजा ने दम तोड़ दिया। जाटव ने अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों से शव को वापस गांव ले जाने के लिए एक वाहन मांगा, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि अस्पताल में कोई वाहन नहीं है। और उससे किसी दूसरे वाहन को किराए पर लेने के लिए कहा।
मुरैना की हृदय विदारक तस्वीर,
— 8 साल के मासूम की गोद में 2 साल के भाई की लाश, पिता एम्बुलेंस के लिये भटक रहा…मुख्यमंत्री नगर निगम में जीत के दावे में मशगूल।शिवराज जी,
बेशर्मी की कोई सीमा, कोई मर्यादा है ❓“शवराज का जंगलराज” pic.twitter.com/5i0bqIef7Z
— MP Congress (@INCMP) July 10, 2022
जनता को आपकी लापरवाही की सजा ना भुगतनी पड़े। – कमलनाथ
कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री, कमलनाथ ने कहा, मुरैना में 8 साल का मासूम बच्चा अपने 2 साल के छोटे भाई का शव लेकर अस्पताल में बैठा रहा। उसके पिता श्री पूजाराम जाटव बेटे का शव गांव ले जाने के लिए एंबुलेंस के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्हें घंटों तक एंबुलेंस या शव वाहन नहीं मिला।
मुरैना में 8 साल का मासूम बच्चा अपने 2 साल के छोटे भाई का शव लेकर अस्पताल में बैठा रहा। उसके पिता श्री पूजाराम जाटव बेटे का शव गांव ले जाने के लिए एंबुलेंस के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्हें घंटों तक एंबुलेंस या शव वाहन नहीं मिला।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 10, 2022
मैं आपसे पुनः प्रार्थना करता हूं कि प्रदेश के मुखिया होने के नाते आप चिकित्सा तंत्र को मजबूत करिए ताकि प्रदेश की सात करोड़ जनता को आपकी लापरवाही की सजा ना भुगतनी पड़े।
मैं आपसे पुनः प्रार्थना करता हूं कि प्रदेश के मुखिया होने के नाते आप चिकित्सा तंत्र को मजबूत करिए ताकि प्रदेश की सात करोड़ जनता को आपकी लापरवाही की सजा ना भुगतनी पड़े।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 10, 2022