हिन्दी न्यूज

आनंद महिंद्रा ने 1,500 रुपए में Mahindra Thar कर दी ऑफर ?

आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत कमाल का है। वो अपनी व्यंगात्मक टिप्पणियों के जरिए अपने फॉलोअर्स को हंसाने में हमेशा कामयाब रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट तेजी से वायरल होते हैं। ट्विटर पर आनंद महिंद्रा के 9.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हाल ही में उनका एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

उन्होंने एक यूजर के सवाल का जवाब इस कदर दिया है। जिसे पढ़ने के बाद फैंस उनके अंदाज़ के कायल हो गए हैं। दरअसल राज श्रीवास्तव नाम के एक ट्विटर यूजर में आनंद महिंद्रा से 10,000 रुपये से कम कीमत वाली कार बनाने के लिए कहा था। आज के दौर में जहां 10 हज़ार में बेहतर स्मार्टफोन मिलना मुश्किल है, वहां एक कार की कल्पना करना कितना हास्यास्पद है। ऐसे में आनंद महिंद्रा ने शख्स के सवाल का जो जवाब दिया, वह काफी चौंकाने वाला है।

New Mahindra Bolero : ग्राहकों के दिल लुटने आ रही महिंद्रा का New Bolero 2022, इस महीने हो सकती है लॉन्च!

New Mahindra Bolero : ग्राहकों के दिल लुटने आ रही महिंद्रा का New Bolero 2022, इस महीने हो सकती है लॉन्च!

आनंद महिंद्रा ने जवाब देते हुए कहा “हमने इसे और भी बेहतर बनाया है। जो सिर्फ 1500 रुपये वमें उपलब्ध है।इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर और हंसती हुई इमोजी का इस्तेमाल किया है।”

आपको बता दें, आनंद महिंद्रा ने अपने पोस्ट में जो तस्वीर साझा की है, वह दरअसल महिंद्रा थार के खिलौना मॉडल की तस्वीर है। जो ऑनलाइन उपलब्ध है। और इसे खरीदा जा सकता है। जिसके बाद से यूजर अपने फनी रिएक्शन दे रहे हैं। और उनके हाजिर जवाबी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button