
iOS 17 Update Features : अगर आप iPhone यूजर हैं तो आपके लिए यह अच्छी खबर है। Apple ने अपने वार्षिक Wanderlust इवेंट में iOS 17 पेश किया और आज यानी 18 सितंबर को iOS 17 अपडेट जारी कर दिया। जिससे iPhone यूजर्स को कुछ नए फीचर्स मिलने वाले हैं। Apple ने घोषणा की है कि वह 5 साल पुराने iPhone को भी अपडेट करेगा।
iPhone इन मॉडल्स में मिलता रहेगा अपडेट
Apple की ओर से लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज के सभी मॉडल्स को iOS अपडेट दिया जाएगा। इसके अलावा iPhone 14, iPhone 14 प्लस, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max, iPhone 13, iPhone 13 Mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max, iPhone 12, iPhone 12 Mini, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max, iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max, iPhone XS, iPhone XR Max, iPhone XR, iPhone SE को iOS 17 अपडेट मिलेगा। Apple ने कुछ iPhone मॉडल बंद कर दिए हैं, लेकिन उन्हें आने वाले वर्षों तक अपडेट मिलते रहेंगे।
कैसे करें आईफोन को अपडेट
- सबसे पहले आपको iPhone सेटिंग्स ऑप्शन पर जाना होगा।
- इसके बाद जनरल पर टैप करें।
- इसके बाद सॉफ्टवेयर अपडेट चुनें।
- इसके बाद एक अपडेट अलर्ट आएगा।
- इसके बाद डाउनलोड करने के लिए आपको 6 अंकों का पासकोड डालना होगा।
- iOS 17 अपडेट डाउनलोड करने के बाद इसे इंस्टॉल करना होगा।
- इसके बाद आपको फोन को रीस्टार्ट करना होगा।