
Bangles Design : दिवाली का त्योहार नजदीक है और हर कोई इसकी तैयारी में लगा हुआ है। खासकर दिवाली के त्योहार पर महिलाएं सजने-संवरने के लिए जमकर खरीदारी कर रही हैं। दिवाली के मौके पर महिलाएं मेकअप करना नहीं भूलतीं और इसकी मदद से खुद को आकर्षक लुक देना चाहती हैं। मेकअप में यूं तो कई चीजें होती हैं जो आपका आकर्षण बढ़ाती हैं, लेकिन आपकी चूड़ियों की खनक ही आपकी अनोखी पहचान बन जाती है। तो आज हम आपके लिए चूड़ियों के लेटेस्ट डिजाइन लेकर आए हैं जो दिवाली पर आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
थ्रेड वर्क चूड़ियां
इन थ्रेड वर्क चूड़ियों को आप पारंपरिक किसी भी कार्यक्रम में कैरी कर सकती है। ये आपके हाथों में खूब जचेंगी।
पर्ल चूड़ियां
चुदियाँ तों वैसे कोई भी वो आपके हाथों की शोभा बढ़ा देती है पर जब बात पर्ल चूड़ियों की हो रही हो तों वो महिलाओं की पहली पसंद बन जाती है. अगर आपको भी चूड़ियाँ पहनना पसंद है तों पर्ल चूड़ी जरुर ट्राई करे।
राजस्थानी चूड़ियां
राजस्थानी चूड़ियों का अपना एक अलग ही क्रेज होता है। इन शानदार डिजाइन के राजस्थानी चूड़ियों पहनकर आपको रॉयल लुक मिलेगा।