हिन्दी न्यूज

Bank Holidays In September 2022 : सितंबर 2022 महीने में बैंक के छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays In September 2022 :  सितंबर का महीना आ रहा है। अगर आप अगले महीने यानी सितंबर में बैंकों से जुड़े किसी काम को निपटाने की योजना बना रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए है। अगर आपको अगले महीने बैंक जाना  है तो आपको पता होना चाहिए कि जिस दिन आप बैंक जा रहे हैं उस दिन बैंक बंद है या नहीं। क्योंकि यदि बैंक बंद रहा तो आपका काम नहीं हो पाएगा साथ ही आपका कीमती वक्त बर्बाद हो जाएगा।


Also Read : Mukesh Ambani School : एडमिशन के लिए जहां बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के बड़े सितारों की लगती है कतार !


Bank Holidays In September 2022 : सितंबर के माह में गणेश चतुर्थी, नवरात्रि सहित कई त्योहार आते हैं। ऐसे में त्योहारों की लिस्ट चेक करने के बाद ही बैंक जाएं, नहीं तो आपको वापस लौट कर आना होगा। अगर आपका सितंबर के माह में बैंक से जुड़ा कोई काम है तो पहले बैंक की छुट्टियों की लिस्ट एक बार देख लें। जिससे आपका न केवल कीमती वक्त बर्बाद होने से बचेगा बल्कि आप कई परेशानी से बच  जाएँगे।

यहां देखें बैंक के छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays In September 2022

1 September 2022 गणेश चतुर्थी
4 September 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
6 September 2022 कर्मा पूजा – रांची में बैंक बंद
7 September 2022 पहला ओणम – कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
8 September 2022 थिरूओणम– कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
9 September 2022 इंद्रजात्रा– गंगटोक में बैंक बंद
10 September 2022 शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
11 September 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
18 September 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
21 September 2022 श्री नारायण गुरु समाधि दिवस– कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
24 September 2022 शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
25 September 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
26 September 2022 नवरात्रि स्थापना/लैनिंगथोऊ सनमाही का मेरा चाओरेन हाउबा- इंफाल और जयपुर में बैंक बंद रहेंगे।

RBI की अधिकृत वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की सूची (Bank Holidays List 2022) के अनुसार, बैंकिंग छुट्टियाँ हर राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में महत्वपूर्ण अवसरों की अधिसूचना पर निर्भर होता है।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button