GENERAL NEWS

Bappi Lahiri Death : मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का 69 की उम्र में निधन

Bappi Lahiri Death : 80 और 90 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले गायक-संगीतकार बप्पी लाहिरी का कई स्वास्थ्य समस्याओं के बाद निधन हो गया है। 

बप्पी दा के नाम से मशहूर संगीतकार 69 साल के थे। उन्हें जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। क्रिटी केयर अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि बप्पी दा पिछले एक महीने से बीमार थे। उन्हें फेफड़े में खराबी थी।Bappi Lahiri Death

बप्पी लहरी ने बॉलीवुड में कई हिट गाने दिए हैं। उन्हें डिस्को बीट और पॉप संगीत  का भारत में शुरुआत करने वाला माना जाता है। आई एम ए डिस्को डांसर,यार बिना चैन कहां रे, तम्मा- तम्मा जैसे गीत उनके प्रसिद्ध गीत हैं।Bappi Lahiri Death

मोटी सोने की चेन और चश्मा पहनने के लिए जाने जाने वाले, गायक-गीतकार ने 70 और 80 के दशक में कई फिल्मों में गाया जो बहुत हिट रहीं। उनका आखिरी बॉलीवुड गाना 2020 की फिल्म ‘बागी 3’ के लिए‘भंकस” था।

उन्हें आखिरी बार सलमान खान के साथ रियलिटी शो बिग Bigg Boss 15  बॉस 15 में देखा गया था, जहां वह अपने पोते स्वास्तिक के नए गाने ‘बच्चा पार्टी’ का प्रचार करने आए थे।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button