सीएम चौहान ने किया बड़ा एलान, भगोरिया उत्सव को राजकीय पर्व के रूप में मनाया जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगोरिया उत्सव जनजातीय परंपरा का अभिन्न अंग और लोक उत्सव है। उन्होंने घोषणा की कि भगोरिया को राजकीय पर्व के रूप में मनाया जाएगा और इसे सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थान दिया जाएगा।
भगोरिया उत्सव (Bhagoriya festival) में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। भगोरिया उत्सव जनजातीय वर्ग के द्वारा धूम धाम से मनाया जाता है। सीएम चौहान इस उत्सव (Bhagoriya festival) में पारंपरिक जनजातीय वेशभूषा के साथ भगोरिया नृत्य भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्म पत्नी श्रीमती साधना सिंह भी मौजूद थी।
सीएम चौहान ने एक खुली जीप में नगर भ्रमण कर नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन ढोल-मांदल की थाप पर पारंपरिक वेषभूषा पहन कर भगोरिया नृत्य करते हुए वाहन के आगे-आगे चल रहे थे।
CM चौहान ने भगोरिया उत्सव (Bhagoriya festival) के दौरान स्थानीय बस स्टेंड पर सभा को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार, जीवन-मूल्य एवं उत्सव के पल आनंदित करते हैं। आज भगोरिया उत्सव (Bhagoriya festival) है, मैं सभी भाई-बहनों को भगोरिया की बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगोरिया उत्सव (Bhagoriya festival) जनजातीय परंपरा का अभिन्न अंग और लोक उत्सव है। उन्होंने घोषणा की कि भगोरिया को राजकीय पर्व के रूप में मनाया जाएगा और इसे सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थान दिया जाएगा।