हिन्दी न्यूज

Bhagwant Mann Marriage : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंधे।देखें शादी की PICS

Bhagwant Mann Marriage : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की मुलाकात 4 साल पहले हुई थी। चंडीगढ़ में स्थित मुख्यमंत्री आवास पर इस शादी समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह बहुत ही शालीन था। और इसमें बहुत ही सीमित लोगों को आमंत्रित किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भगवंत मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सपरिवार शामिल हुए। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की ओर से राघव चड्ढा समेत कई बड़े नेता इस विवाह समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान की ओर से पिता की सभी रस्में निभाई।

आपको बता दें, कॉमेडियन से नेता बने भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। 48 वर्ष की उम्र में उन्होंने गुरप्रीत कौर के साथ दूसरी शादी रचाई है। उनकी पहली पत्नी का नाम इंद्रप्रीत कौर है। वर्ष 2015 में उन्होंने इंद्रप्रीत कौर से तलाक ले लिया था। इस शादी से भगवंत मान के दो बच्चे हैं। दोनों बच्चे अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ अमेरिका में रह रहे हैं। खबरों के मुताबिक भगवंत मान के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उनकी 21 वर्षीय बेटी और 17 वर्षीय बेटा दोनों शामिल हुए थे।

कौन है गुरप्रीत कौर

गुरप्रीत कौर MBBS डॉक्टर हैं। और उनकी उम्र 32 वर्ष है। वह भगवंत मान से 16 साल छोटी हैं। उन्होंने हरियाणा के मारकंडेश्वर आयुर्विज्ञान संस्थान से पढ़ाई की है। उनका पुश्तैनी निवास हरियाणा के कुरुक्षेत्र में है। गुरप्रीत कौर के पिता का नाम इंद्रजीत सिंह और मां का नाम राज कौर है। गुरप्रीत से बड़ी दो बहने हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनकी एक बहन की शादी पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत जसविंदर सिंह संधू से हुई थी। इसके अलावा उनके परिवार के कुछ सदस्य राजनीति से जुड़े हुए हैं।

वही गुरप्रीत भी राजनीति में रुचि रखती हैं। 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पार्टी के लिए प्रचार भी किया था। इसके अलावा वह भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा भी बनी थीं।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button