
सिंगरौली में स्थित प्राइवेट त्रिमुला इंडस्ट्री कंपनी में वॉयलर फटने से आधे दर्जन लोगों की घायल होने की जानाकरी सामने आ रही है। यह हादसा सिंगरौली के बरगवां थाना के इलाके गोंदवाली का है, जहां त्रिमुला कम्पनी में वॉयलर फटने से कार्यरत श्रमिकों को गंभीर चोटे आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए नेहरु शताब्दी चिकित्सालय में भेजा गया है।
यह भी पढ़े : MP News : आग में 3 साल के बच्चे के साथ दुधमुहा बच्चा जिंदा जल गया
हादसे में कौन-कौन है घायल ?
- विकाश कुमार यादव पिता जागेश्वर यादव (20)
- आशीष यादव पिता राजदीप यादव (29)
- सुनील गुप्ता पिता राजेंद्र गुप्ता (34)
- अभिमन्यु सिंह पिता अम्बिका सिंह (32)
- कुंदन कुमार यादव पिता गणेश यादव (34)
- महेश कुमार पिता अर्जुन राम (34)
यह भी पढ़े : स्वाति मालीवाल का सनसनीखेज खुलासा – मेरे पिता मेरा यौन शोषण करते थे।
सिंगरौली पुलिस से हादसे के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिमुला कंपनी में 05 बजे के लगभग वॉयलर फट गया। जिसके चपेट में आने से 06 लोग घायल हो गए हैं और उसमें से 3 गंभीर होने से उन्हें बनारस के लिए रेफेर किया गया है।