Big Action : सिंगरौली के जंगल में गंजा की कर रहा था खेती, जियावन पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से जियावन पुलिस ने जंगल के बीच 20 डिसमिल जमीन में गांजा की खेती करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार कर बड़ी कार्यवाही की है।
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के आदेशानुसार जियावन थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने जंगल के बीचो-बीच गांजा की खेती करने वाले गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जंगल के बीच 20 डिसमिल जमीन में गांजा की खेती
जियावन पुलिस की बड़ी कार्यवाही
आरोपी गिरफ्तार
गांजे की कीमत लगभग 5 लाख रुपए से ज्यादा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत सजहर के जंगल में 20 डिसमिल जमीन में आरोपी गांजे की खेती किया करता था। जिसे मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम भेजकर तहकीकात कराई गई।
आरोपी रामलखन बैगा द्वारा जियावन एवं बरगवां थाने के बीचोबीच सिफर पूर्वा टोला में अवैध गांजे की खेती किया था। पुलिस ने हरे गांजे की पौधों को जप्त कर लिया और जप्त की गई।
गांजे की कीमत लगभग 5 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।
आरोपी के इस कृत्य को देख पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में तहत मामला दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है।