
Big B, शहंशाह, सदी के महानायक कोई यूं ही नहीं बनता। हर सफलता के पीछे एक संघर्ष की कहानी होती है। जो थोड़ी मीठी ज्यादा कड़वी होती है। बॉलीवुड के Big B अमिताभ बच्चन 11 अक्तूबर को 80 बरस के होने जा रहे हैं।आज आइए याद करते हैं Big B अमिताभ बच्चन के संघर्ष के कुछ बातें। Happy Birthday Big B : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का गॉडफादर कौन?
Big B ड्राइविंग लाइसेंस लेकर आए थे मुंबई
एक इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बिग बी ने बताया था कि वह ड्राइविंग लाइसेंस के साथ मुंबई आए थे। उन्होंने सोचा था कि अगर वह एक्टर नहीं बन पाए तो टैक्सी चलाकर ही गुजारा कर लेंगे।
Big B स्क्रीन टेस्ट के बाद भी मिला था रिजेक्शन
Big B की मां तेजी बच्चन ने नरगिस से अमिताभ का पहला स्क्रीन टेस्ट के लिए बोली। इसके बाद नरगिस ने इस संबंध में मोहन सहगल से चर्चा की। सहगल ने स्क्रीन टेस्ट के लिए हां तो कह दिए। लेकिन स्क्रीन टेस्ट के बावजूद अमिताभ बच्चन को इस फिल्म में कोई रोल नहीं मिला।
Big B – 12 फ्लॉप फिल्म के बाद बने बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन
12 फिल्में भी असफल ही रही। कोई उनके साथ काम करने के लिए भी राजी नहीं थी, लेकिन प्रकाश मेहरा की जंजीर से उनकी किस्मत चमकी और वह बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन बन गए।