
Bihar News: राजनीति मे कब क्या हो जाए कभी भी कहा नहीं जा सकता है यहा कुछ भी हो सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर पलटी मार दी है। फर्क बस इतना है कि इस बार उन्होंने बीजेपी का साथ छोड़ आरजेडी से हाथ मिला लिया है।आज से पांच साल पहले भी मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कुछ ऐसा ही किया था उस समय उन्होने आरजेडी से हाथ छुड़ा कर बीजेपी का दामन थाम लिया था।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बार फिर से जा रहे महागतबंधन कि सरकार बनाने।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे राजभवन पहुँच कर राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल फागू चौहान को इस्तीफा सौपने के बाद वहां से सीधे पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे जहां राबड़ी देवी और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने उनका स्वागत किया। उसके बाद शाम को नीतीश कुमार फिर से राजभवन गए और राज्यपाल के समक्ष सरकार गठन की मांग रखी। उन्होंने राज्यपाल के सामने 164 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे। तेजस्वी यादव और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह भी वहां मौजूद थे।
नितीश कुमार और आरजेडी लीडर तेजस्वी यादव पहुंचे राजभवन
#WATCH | Bihar: Nitish Kumar & RJD leader Tejashwi Yadav reaches Raj Bhawan in Patna#BiharPolitics pic.twitter.com/Q4dqrWUVS7
— ANI (@ANI) August 9, 2022
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे मुख्यमंत्री नितीश कुमार
Bihar | Nitish Kumar along with RJD leader Tejashwi Yadav & Rabri Devi, today pic.twitter.com/EF3ZCydO1H
— ANI (@ANI) August 9, 2022