हिन्दी न्यूज

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने वाली BJP प्रवक्ता नुपुर शर्मा हुई पार्टी से निलंबित।

भाजपा BJP  की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया गया है। यह निलंबन कार्यवाही पैगंबर मुहम्मद के बारे में उनकी विवादास्पद टिप्पणी के बाद भाजपा ने किया  है। नवीन कुमार जिंदल को भी पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है। नवीन कुमार जिंदल, मीडिया हेड, दिल्ली बीजेपी।

भाजपा BJP  के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक पत्र जारी कर कहा कि भाजपा BJP सभी धर्मों का सम्मान करने वाली पार्टी है। पार्टी की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया है कि भारत के हजारों वर्षों के इतिहास में प्रत्येक धर्म फला-फूला है। भाजपा किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है। पार्टी उस विचारधारा के सख्त खिलाफ है, जो किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान करती है।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button