Sidhi News : सीधी और चुरहट नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने जीत का लहराया परचम
पुष्पेंद्र विश्वकर्मा ।। सीधी जिले में हुए नगर पालिका परिषद सीधी एवं नगर पंचायत चुरहट के चुनाव परिणाम काफी रोचक रहा है। जहां एक ओर नगर पालिका परिषद सीधी में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों ही कांग्रेस पार्टी के निर्वाचित हुए हैं। वहीं नगर पंचायत चुरहट में कांग्रेस के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भी निर्वाचित हुए हैं।
जिसमें आपको बताते चले कि आज हुए निकाय के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव में नगर पालिका परिषद सीधी से अध्यक्ष पद हेतु काजल वर्मा एवं उपाध्यक्ष पद पर दानबहादुर सिंह चौहान निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव में काजल वर्मा को जहां 14 मत मिले थे तो वही पूनम सोनी को मात्र 10 मत मिल पाए थे। जबकि उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस से दान बहादुर सिंह को 16 मत एवं भाजपा की पूनम सोनी को केवल 8 मत प्राप्त हुए।
नगर पंचायत चुरहट में कांग्रेस की मोनिका गुप्ता को 9 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा की शांति पटेल को 6 मत प्राप्त हुए नगर पंचायत चुरहट में उपाध्यक्ष पद के लिए अजय पाण्डेय 10 मतों से निर्वाचित हुये हैं । सीधी और चुरहट में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों कांग्रेस के खाते में गये हैं आपको बता दें कि इस तरह का वाक्य बहुत ही दिनों बाद देखने व सुनने को मिला है। जहां अध्यक्ष पद से हारने के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए भी दावेदारी पेश कि है।
ऐसी दावेदारी पेश करने वाली प्रत्याशी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम सोनी है। जो नगर पालिका अध्यक्ष सीधी से बतौर अध्यक्ष पद के लिए लड़ी थी। जिसमें शर्मनाक स्थिति यह हो गई कि अध्यक्ष पद से हारने के बावजूद भी पुन: भाजपा ने उन्हें उपाध्यक्ष उम्मीदवार के रूप में उतार दिया।
वही मीडिया से बातचीत करते हुए पूनम सोनी ने कहा कि हारने के बावजूद भी मेरी जीत हुई है। अगर वोट बैंक का आंकड़ा देखा जाए तो हमें चार मत ज्यादा प्राप्त हुए हैं। और कांग्रेस 14 की 14 सीट ही पाई है।