मध्यप्रदेशहिन्दी न्यूज

पुजारियों को मिलेंगे 5000 रुपये प्रति माह, पढ़ें ब्राह्मण महाकुंभ में सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान

मध्य प्रदेश की राजधानी के जंबोरी मैदान में आयोजित ब्राह्मण महाकुंभ में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया।  प्रदेशभर से आए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं रखीं और अपनी मांगें भी रखीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जहां सरकार की ओर से तमाम घोषणाएं की वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बधाई संदेश पढ़कर सुनाया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि दुनिया आज एक है तो ब्राह्मण समाज के कारण है। हमारी संस्कृति और परंपरा को बचाकर रखने का काम ब्राह्मणों ने क्रिया है। दुनिया को मंत्र देने वाले ब्राह्मण हैं। रबींद्र नाथ टैगोर, आर्यभट्ट भी ब्राह्मण थे।

ब्राह्मण महाकुंभ में CM शिवराज ने की घोषणा

  • भोपाल में ब्राह्मण समाज को उपलब्धता की आधार पर जमीन दी जाएगी।
  • पुजारियों को पांच हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।
  • निर्धन ब्राह्मण परिवार के एक बच्चे की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी।
  • भगवान परशुराम जयंती (प्राकट्य उत्‍सव) पर प्रदेश में शासकीय अवकाश रहेगा।
  • मध्यप्रदेश में मंदिर की जमीन की नीलामी अब केवल पुजारी ही करेंगे।
  • कक्षा 1 से लेकर 5 तक के संस्कृत के छात्रावासी विद्यार्थियों को ₹8 हजार रुपये और कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को ₹10 हजार प्रदान किए जाएंगे।
  • भगवान शंकराचार्य जी ने पूरे भारत को जोड़ने का काम किया।
  • पाठ्य पुस्तकों में भगवान परशुराम जी की गाथा पढ़ाई जाएगी।

Back to top button
होली मे रहेगा बरकरार चेहरे का निखार Gold Ring के ये डिज़ाइन बनाए आपको स्टाइलिश ! MC Stan : जानिए कौन हैं एमसी स्टेन देश का पहला आश्चर्य ! लड़की से लड़का बना…अब मां बनने वाली है…… Engagement Ring Designs सगाई की अंगूठी जो आपके खास दिन को बना दे और भी खास। Women’s Office Dress : वर्किंग वुमन के लिए स्टाइलिश और कम्फर्टेबल ड्रेस। Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कारों से जुड़े विवाद की कहानी पराठों के है शौकीन, तो दिल्ली के “परांठे वाली गली” जरूर जाएं ! Christmas : क्रिसमस पर कम खर्च में करें इन जगहों की करें सैर। पौधे लगाएं मच्छर भगाए । Keep mosquitoes away from your home
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!