Bridal Lipstick Shades : इस करवाचौथ लगाये ये लिपस्टिक शेड्स आपको देंगे बेहद यूनिक और खूबसूरत लुक

Bridal Lipstick Shades : करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा देखने के बाद ही पानी पीती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने रूप-रंग का भी खास ख्याल रखती हैं, जिसके लिए वे कई तरह के बाजारों में घूमती नजर आती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि लुक को कंप्लीट करने के लिए लिपस्टिक का सही रंग चुनना बहुत जरूरी है। आज भी कई महिलाओं को लाल रंग पसंद नहीं है। ऐसे में वह अपने लिप कलर को लेकर काफी कंफ्यूज नजर आती हैं। तो चलिए आज हम आपको लिपस्टिक के कुछ ऐसे कलर बताएंगे जो देखने में बेहद यूनिक लगेंगे और आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी।
ब्राइट कलर लिपस्टिक
अगर आपको फ्लोरल लुक पसंद है तो यह बेबी पिंक मैट कलर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। साथ ही इस तरह के लिप कलर को आप किसी भी ब्राइट कलर के साथ पहन सकती हैं और बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं।
न्यूड कलर लिपस्टिक
इस तरह का कलर बहुत अच्छा लगता है। जो महिलाएं हल्के रंग पसंद करती हैं वे अपने होठों पर ऐसे रंगों का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। यह रंग कई तरह के आउटफिट्स के साथ बहुत अच्छा लगता है।
ब्राउन कलर लिपस्टिक
यदि आप गहरे रंग पसंद करते हैं, तो भूरा लिप कलर आपके लिए सबसे अच्छा हो सकता है। यह कलर बेहद स्टाइलिश और यूनिक लुक देता है। साथ ही अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरह का कलर चुन सकती हैं।