Bulli bai एप्प के बाद अब sulli deal ऐप के मास्टर माइंड ओंकारेश्वर ठाकुर को पुलिस ने इंदौर से गिरफ़्तार किया।यह मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करने के लिए ट्विटर पर बनाए गए ट्राड-ग्रुप का सदस्य था। मास्टर माइंड ठाकुर ने इंदौर के IPS ACADEMY में BCA किया था। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय ओंकारेश्वर ठाकुर ने स्वीकार किया है कि ट्विटर के उस ट्रेड का ग्रुप सदस्य था।
#SulliDeals बनाने वाला मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर को पुलिस ने इंदौर से गिरफ़्तार किया। यह मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करने के लिए ट्विटर पर बनाए गए ट्राड-ग्रुप का सदस्य था: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) के DCP के. पी. एस. मल्होत्रा pic.twitter.com/AhgKEZhyfN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2022
बुली बाई मामले के मास्टरमाइंड नीरज बिश्नोई से पूछताछ के दौरान ऐसे सबूत मिले जिससे हमें औमकेश्वर ठाकुर को गिरफ़्तार करने में मदद मिली। जिसने सुल्ली डील्स ऐप के कोड लिखे थे उससे पूछताछ हो रही है, उसके लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच भी चल रही है।
बुली बाई मामले के मास्टरमाइंड नीरज बिश्नोई से पूछताछ के दौरान ऐसे सबूत मिले जिससे हमें औमकेश्वर ठाकुर को गिरफ़्तार करने में मदद मिली। जिसने सुल्ली डील्स ऐप के कोड लिखे थे उससे पूछताछ हो रही है, उसके लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच भी चल रही है: केपीएस मल्होत्रा, DCP, IFSO, दिल्ली पुलिस pic.twitter.com/irdcV2aMFi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2022
इस एप्प में मुस्लिम महिलाओं कि तस्वीर नीलामी के लिए बिना सहमति के अपलोड कि गई थी। आरोपी ने जनवरी 2020 में ट्विटर हैंडल @gangescion का इस्तेमाल किया। और ट्विटर पर ट्रेडमहासभा के नाम से ग्रुप में शामिल हुआ। उसके बाद सदस्यों ने मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करने कि साज़िश रची थी। लेकिन हुंगामे के बाद सभी लोगों ने सोशल मीडिया से फुटप्रिंट्स को डिलीट कर दिया था।