Sidhi Bus Accident : सीधी के मोहनिया टनल के पास बस पलटी, 06 लोगों की मौत,दर्जनों से ज्यादा यात्री घायल

Sidhi Bus Accident : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शुक्रवार देर रात एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार यात्री बस मोहनिया टनल के पास पलट गई। हादसे में 06 लोगों के मारे जाने की खबर है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हादसे में दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है।
बस में कथित तौर पर 50 यात्री सवार थे। 12 यात्रियों की हालत गंभीर है। बस के पलटते ही घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। बताया जाता है कि ये सभी अमित शाह की रैली में शामिल होने के लिए सीधे सतना आए थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया। साथ ही घायलों के समुचित इलाज के आदेश दिए हैं। रीवा और सीधी के बीच हुए इस बस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री दोनों जिलों के प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए अधिकारियों को आदेश दिया।
सीधी में बस पलटने से हुई दुर्घटना का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 24, 2023