Chikankari lehenga design : वेडिंग फंक्शन के लिए चाहती है चिकनकारी लहंगा, इन बॉलीवुड अभिनेत्री से लें इंस्पिरेशन

Chikankari lehenga design : सबसे लोकप्रिय और पारंपरिक कढ़ाई शैलियों में से एक है चिकनकारी । मुगलों द्वारा शुरू की गई चिकनकारी एक क्लासिक हस्तकला है, जो हर भारतीय महिला की पहली पसंद है। अपनी बेहद सुंदर और हैवी लुक के लिए मशहूर चिकनकारी पोशाकें लगभग हर भारतीय फैशन डिजाइनर की पारंपरिक बुनाई है। चिकनकारी लहंगे इस शादी के सीज़न में सबसे अधिक चलन में से एक हैं। अगर आप अपने पहनावे को पारंपरिक टच देना चाहती हैं, तो आपको इन लहंगों का चुनाव जरूर करना चाहिए। शादी के फंक्शन के लिए खूबसूरत चिकनकारी लहंगों में जॉर्जेट भी शामिल है। इन आकर्षक लहंगों के साथ इस गर्मी में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चिकनकारी पर एक बार गौर करें और गर्मी को मात दें।
आइवरी चिकनकारी लहंगा (Ivory Chikankari Lehenga)
कियारा आडवाणी ने अपने आइवरी चिकनकारी लहंगे से मेजर गोल सेट किया है, जिसे उन्होंने अपनी वेडिंग सेरेमनी में पहना था। यह कहना गलत नहीं होगा, कि यही चिकनकारी लहंगा विनर हैं। यह आपको किसी सपने से कम नहीं लगेगा और यह एक राजकुमारी जैसा एहसास भी देता है।आइवरी चिकनकारी लहंगा शानदार है और शोस्टॉपर भी है।आप इसे अपनी मेहंदी या हल्दी के फंक्शन में पहनने के लिए चुन सकती हैं।
मोनोटोन चिकनकारी लहंगा (Monotone Chikankari Lehenga)
अथिया शेट्टी एक सेलेब्रिटी दुल्हन हैं, जिसने अपने खूबसूरत ब्राइडल लुक से सबको चौंका दिया। लेकिन यह सिर्फ एक लुक नहीं था। शादी से पहले और बाद के हर फंक्शन के लिए अथिया शेट्टी के मोनोटोन चिकनकारी लहंगे से प्रेरणा लें, जिसे उन्होंने अपनी शादी के फंक्शन में पहना था। मोनोटोन चिकनकारी लहंगे बिल्कुल अमेजिंग लगेंगे। यह आपके रोका, हल्दी यहां तक कि आपके मेहंदी सेरेमनी में पहनने के लिए परफेक्ट है।
पिच चिकनकारी लहंगा (Peach Chikankari Lehenga)
सुंदर पिच चिकनकारी लहंगा उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो आधुनिकता और पारंपरिकता के बीच बैलेंस चाहते हैं। पीच चिकनकारी लहंगा न केवल अपने आप में एक स्देटेटमेंट देता है, बल्कि अपने आप में काफी सुंदर, स्टाइलिश और गोर्जियस भी है। यह उन दुल्हनों के लिए ज़रूर आज़माना चाहिए, जो रंगों और स्टाइल के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं।