
सिंगरौली में एक विवाहित जोड़े ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। उनकी शादी 10 साल पहले हुई थी लेकिन उनके कोई संतान नहीं थी। मामला जिले के माडा थाना क्षेत्र के खोखरी गांव का है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकाला।
निःसंतान पति-पत्नी शादी के 10 साल बाद कुएं में कूदकर दे दी जान।
जानकारी के अनुसार खोखरी निवासी महिला फुलमती शाह उम्र 30 साल और पति जय शाह ने गुरुवार रात अपने घर के बगल में बने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। इनकी शादी 10 साल पहले हुई थी। महिला के कोई संतान नहीं थी।संतान न होने के कारण सास ससुर खरी खोटी सुनाते रहते थे।
यही नहीं इस बात को लेकर घर में हमेशा झगड़ा होता रहता था। आर्थिक तंगी के कारण इलाज भी नहीं हो पा रहा था। दंपति ने संतान के लिए तांत्रिक से झाड़ फूंक करवाया करता था। बताया जाता है की घटना के दिन पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों कुएं में कूद गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।