Choker Necklace : चोकर नेकलेस के बेहतरीन डिज़ाइन जो आपको देंगे ट्रेंडी और क्लासी लुक, देखे डिज़ाइन

Choker Necklace : चोकर ज्वेलरी का अपना अलग ही स्टाइल होता है। अब शादियों का सीजन आ गया है। इस बार आप गले में चोकर पहनकर खुद को स्टाइल कर सकती हैं। चोकर नेकलेस एक ऐसा पैटर्न है जो हर तरह के आउटफिट के साथ अच्छा लगता है, चाहे वो इंडियन हो या वेस्टर्न। ज्वैलरी पैटर्न में चोकर डिजाइन को हमेशा से सबसे अच्छा माना गया है। दुल्हन के पहनावे के लिए चोकर नेकलेस भी पहली पसंद है। अगर आप लेटेस्ट चोकर नेकलेस पाना चाहती हैं तो आपके लिए नए डिज़ाइन वाले चोकर नेकलेस अच्छा होगा।
पर्ल की स्ट्रिंग चोकर नेकलेस (Pearl String Choker Necklace)
अगर आपको ज्वेलरी पहनना पसंद है और एलिगेंट लुक चाहिए तो यह पर्ल चोकर आपके लिए बेस्ट है। मोती हमेशा से ही महिलाओं की पहली पसंद रहा है। इस पर्ल चोकर को आधुनिक महिलाओं की सोच को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
विक्टोरियन स्टाइल चोकर नेकलेस (Victorian Style Choker Necklace)
अगर आपको क्लासिक और कंटेम्परेरी ज्वेलरी पसंद है तो यह विक्टोरियन स्टाइल आप पर सूट करेगा। इसके बीच में पत्थर और किनारों पर मोती हैं। इसके इयररिंग्स सेट को पूरा करते हैं।
सिल्वर का स्पार्क चोकर नेकलेस (Silver Spark Choker Necklace)
अगर आपको कुछ पारंपरिक पहनना पसंद नहीं है तो आप ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर रस्सी पहन सकती हैं। सेमी-प्रेशियस स्टोन्स इसके लुक को सुपर-डुपर स्टाइलिश बनाते हैं। इसे आप शाम और दिन की पार्टी में भी पहन सकती हैं।