Christmas : क्रिसमस पर इन जगहों की यात्रा करें, बिना बैंक बैलेंस तोड़े !
दिसंबर आने का मतलब छुट्टी मनाने का मूड बनना। छुट्टी मनाने के लिए मन घूमने फिरने बाहर जाना चाहते हैं। अब, यदि आपने भी क्रिसमस पर यात्रा ट्रेवल travel का प्लान बनाया है तो यह लेख आप जरूर पढ़ लीजिए। हम कुछ ऐसे डेस्टिनेशन destinations के बारे में जानकारी दे रहें हैं जहां आप अपनी बैंक बैलेंस तोड़े बिना जाने पर विचार कर सकते हैं।
गोवा
गोवा को ‘लास वेगास ऑफ इंडिया’ कहा जाता है। क्रिसमस की छुट्टियों को मनाने के लिए ‘लास वेगास ऑफ इंडिया’ सबसे पसंदीदा जगह है। गोवा दिसंबर के दौरान बहुत ही खूबसूरत और मजेदार हो जाती है। यहां आपको हर नुक्कड़ पर पार्टियां खुशियों के रंग बिखेरती नजर आएगी। और यदि आप अपना पैसा सावधानी से खर्च करते हैं, तो गोवा का टूर आपके बजट में हो जाएगा।
नैनीताल, उत्तराखंड
अगर आप इस क्रिसमस को किसी हिल स्टेशन पर बिताना चाहते हैं और अपनी जेब पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो उत्तराखंड में मुक्तेश्वर या नैनीताल बेहतर है। यहां का हवा साफ है, मौसम सुहावना है, और साल का आखिरी सप्ताह प्राकृतिक रूप से यह और भी लुभावन हो जाता है।
पांडिचेरी
भारत के आठ केंद्र शासित प्रदेशों में से पांडिचेरी एक है। पांडिचेरी अपनी खूबसूरत सड़कों, पीली-सरसों, फ्रेंच-युग की इमारतों और विशाल बोगनविलिया से ढकी दीवारों के लिए मशहूर है।यहां कैफे और स्टोर के साथ पारंपरिक भारतीय और फ्रांसीसी वास्तुकला का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलेगा, जो आपको दोनों संस्कृतियों का स्वाद देगा।
तवांग,अरुणाचल प्रदेश
तवांग,प्रकृति के रंगों के आश्चर्यजनक विरोधाभासों के बीच बसा एक प्राचीन पर्यटन स्थल है। जहां घने हरे-भरे जंगलों से उठती उबड़-खाबड़ बर्फीली चोटियां हैं और उनके बीच से बर्फीले दर्रे दौड़ रहे हैं।तवांग,अरुणाचल प्रदेश ही नहीं पूर्वोत्तर का सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। जिसे आप बजट पर देख सकते हैं। तवांग क्रिसमस मनाने के लिए एक रमणीय स्थान है।
मावलिननॉंग
मावलिननॉंग (Mawlynnong)‘ गॉड्स ओन गार्डन’ के रूप में भी जाना जाता है। मावलिननांग मेघालय के शिलांग से लगभग 90 km दूर स्थित एक छोटा सा गाँव है। यह भारत का सबसे स्वच्छ गांव है। यहां का मौसम अच्छा रहता है। यहां दर्शनीय स्थल बहुत हैं। आप राफ्टिंग का विकल्प चुन सकते हैं। झरने देख सकते हैं। लिविंग रूट ब्रिज, और दावकी नदी, जो मावलिननॉन्ग से 33 किमी दूर है, अब तक की सबसे साफ नदी है।