CM शिवराज बोले,अफसरों को मंत्रियों के लीडरशिप में काम करें।
सरकार को पब्लिक से बेहतर फीडबैक कोई नहीं देता। उनके लीडर मंत्री हैं। अफसरों को उनकी लीडरशिप में काम करना है। यह दुर्भाग्य है कि किसी अफसर को डांट देता हूं, तो जनता ताली बजाती है। ऐसा लगता है कि अफसरों के प्रति कहीं अविश्वास सा है। ये नहीं होना चाहिए। आप जनता के बीच विश्वास बनाएं, उनकी बात सुनें और समस्याएं दूर करें। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में हुई मंत्रियों और अफसरों की वर्चुअल बैठक में यह निर्देश नए साल में मंत्रियों और सीनियर अफसरों को दिए।
आपको बता दें की मुख्यमंत्री चार दिन की धार्मिक यात्रा से आज दोपहर ही भोपाल लोटे। वे सीधे मंत्रालय पहुंचे। वर्चुअल बैठक में मंत्रियों, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के अलावा सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुखा सचिव और सभी विभागों के प्रमुख शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि अपने विभाग की लंबित परियोजनाओं की मॉनिटरिंग बढ़ाइए। ऐसी योजनाएं जो उपयोगी नहीं है, उनकी सूची बनाएं। सरकारी सेवाओं के लिए विभाग सिंगल विंडो के लिए काम करे और श्रम सुधारों को प्रभावी रूप से लागू करें। अफसर आउट ऑफ बॉक्स जाकर सोचें। सरकारी रोजगार के साथ अन्य विकल्पों पर विचार करें।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने शासन की वर्ष 2021 की डिजिटल डायरी और डिजिटल कैलेंडर का विमोचन किया। बैठक में उपस्थित मंत्रियों अधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामना दी