
आम आदमी एक बार फिर महंगाई की मार झेल रहा है। मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) की बैठक के बाद आरबीआई (RBI) ने रेपो रेट में 0.50 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की, जिसके बाद रेपो रेट 4.90 फीसदी से बढ़कर 5.40 फीसदी हो गया। आरबीआई (RBI) के इस फैसले के बाद सरकारी से निजी बैंक (Private Bank) Home Loan/Personal Loan पर ब्याज दरें बढ़ाएंगे, जिससे EMI का बोझ और बढ़ेगा।
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, इस बार रेपो रेट में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया है। अब लोगों की EMI में होम लोन (home Loan) से लेकर पर्सनल लोन (Personal Loan) तक इसका असर देखा जा सकता है।
RBI hikes repo rate by 50 basis points to 5.4% with immediate effect pic.twitter.com/axs5EMdvIM
— ANI (@ANI) August 5, 2022
Paytm Down: Paytm की सेवाएं हुई बंद, डिजिटल पेमेंट करने में हो रही परेशानी