Commonwealth Games 2022 : राष्ट्रमंडल खेल 2002 शुरू होने से पहले ही भारत को एक बड़ा झटका लगा है। भारत के गोल्डेन बॉय स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा अब कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना जादू नहीं दिखा पाएंगे। जेवलिन थ्रो गोल्ड मेडल के दावेदार नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हो गए हैं।
वे फिट नहीं हैं। वह हाल ही में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में चोटिल हो गए थे। IOA महासचिव राजीव मेहता ने नीरज के राष्ट्रमंडल खेलों से हटने की पुष्टि की।
नीरज चोपड़ा #CommonwealthGames2022 में हिस्सा नहीं लेंगे। विश्व एथलेटिक चैम्पियनशिप के फाइनल में चोटिल होने के कारण वह फिट नहीं है।
राजीव मेहता, महासचिव
Neeraj Chopra will not take part in #CommonwealthGames2022. He is not fit as he got injured in the finals of World Athletic Championship. He informed us about this: Rajeev Mehta, Secretary General, IOA to ANI
(File photo) pic.twitter.com/5QgbMaZHuw
— ANI (@ANI) July 26, 2022