मध्यप्रदेशहिन्दी न्यूज

मध्यप्रदेश कन्या विवाह योजना के मेकअप बॉक्स में कंडोम और गर्भनिरोधक गोली, कांग्रेस ने कहा, कुछ शर्म बाकी ?’

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।  इस मौके पर 298 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। प्रत्येक जोड़े को सरकार की ओर से उपहार के रूप में एक मेकअप बॉक्स दिया जाता है। जिसमें कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां रखी हुई थीं। इस जानकारी के सामने आने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘शिवराज जी, कुछ शर्म बाकी ?’

मध्य प्रदेश कांग्रेस ट्वीटर हेंडल से एक वीडियो को साझा करते हुए लिखा गया है की, शिव’राज में बेशर्मी चरम पर :मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार ने कन्याविवाह योजना के अंतर्गत दिए गए मेकअप बॉक्स में कंडोम ओर गर्भनिरोधक टेबलेट्स बांटे है। शिवराज जी, कोई शर्म बाकी है?

 

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button