मध्यप्रदेश

कांग्रेस की जीत स्पष्ट संदेश देती है की 2023 में परिवर्तन निश्चित – कमलेश्वर पटेल

पुष्पेंद्र विश्वकर्मा ।। सीधी नगर पालिका परिषद में कांग्रेस से विजयी नवनिर्वाचित पार्षद एवं प्रमुख भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने के लिए जवाहर कांग्रेस भवन कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुख्य आतिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व नेता अजय सिंह राहुल, पूर्व मंत्री व  सिहावल के विधायक कमलेश्वर पटेल और पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी, विशिष्ट आतिथि में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी, रूद्र प्रताप सिंह बाबा, आनंद सिंह चौहान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू , सिंगरौली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सम्मान समारोह के शुभारंभ में समस्त महापुरुषों के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान के गायन के साथ समारोह की शुरुआत गई और ज्ञान सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि सहित समस्त प्रमुख एवं वरिष्ठ नेताओं का माल्यार्पण से स्वागत किया गया। अभिनंदन समारोह कार्यक्रम के आगे की कड़ी में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल एवं समस्त अतिथियों द्वारा नवनिर्वाचित पार्षदों एवं जीत में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय सिंह राहुल ने कहा कि सीधी जिले के नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस ने विजयश्री हासिल की है, वह कार्यकर्ताओं के बल पर हासिल हुई है। कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट और संगठित होकर अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत से लगा दिए थे, जिसका परिणाम यह विजयी है। वर्तमान समय में प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जनमानस में आक्रोश है हरिजन, आदिवासी, गरीब, किसान, मजदूर, मध्यमवर्ग सहित समाज का ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो आज आक्रोशित और प्रताड़ित ना हो महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्ट व्यवस्था और लूट तंत्र के खिलाफ आम जनमानस ने कांग्रेस को अपना आशीर्वाद और समर्थन दिया है। मैं कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जिले के जनमानस को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और धन्यवाद ज्ञापित करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि नगर के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह समर्पित और प्रतिबद्ध है।

अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है। कांग्रेस पार्टी को निकाय चुनाव में अच्छी सफलता प्राप्त हुई है यह सफलता स्पष्ट संदेश देती है कि आने वाले 2023 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश के अंदर परिवर्तन की लहर होगी। नगर पालिका परिषद में कांग्रेस पक्ष से जीते सभी पार्षदों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई देते हुए आशा व्यक्त करता हूं कि आप सब समर्पित भाव से जनमानस की सेवा करने में कोई कमी नहीं करेंगे।

पधारे अतिथियों का पानी के माध्यम से स्वागत करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल जी के मार्गदर्शन में जिले के वरिष्ठ जनों के सहयोग से और कार्यकर्ताओं की इच्छा शक्ति के बल पर निकाय चुनावों में आशा अनुरूप परिणाम मिले निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी उर्जा और तन्मयता के साथ कांग्रेस को जीतने के लिए प्रयासरत था जिसके परिणाम स्वरूप हमें यह सफलता प्राप्त हुई है आप सबको विश्वास दिलाना चाहता हूं नगर सरकार के रूप में कांग्रेस पार्टी के द्वारा जनमानस के हित में पहले दिन से काम किया जाएगा हम नगर के विकास और जन समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है

अब उन नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद से बात करते हैं की उस वार्ड में क्या है कांग्रेस की स्थिति?
वहीं अगर बात की जाए नगरपालिका में निर्वाचित पार्षदों की तो कुछ निर्वाचित पार्षद ऐसे हैं जहां दूसरे वार्ड में चुनाव लड़े थे। उस वार्ड में तो जीत हासिल किए हैं लेकिन उसी वार्ड में जीते पार्षद भी रह रहे हैं। उस वार्ड में कांग्रेस बुरी तरह से चुनाव हार गई है जैसे कुमुदिनी सिंह चौहान वार्ड क्रमांक 13 से विजयी हासिल की है लेकिन वही यदि बात की जाए जिस वार्ड में रह रही है वहां से कांग्रेस हार गई है। ऐसे ही विनोद वर्मा एडवोकेट की पुत्रवधू दूसरे वार्ड में चुनाव लड़कर जीती है लेकिन जिस वार्ड में रह रही हैं वहां से बीजेपी ने बाजी मारी है। ऐसे में कई तरह के कांग्रेसी पार्षदों के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं? क्या निर्वाचित पार्षद प्रत्याशी दूसरे वार्डो में जाकर कांग्रेस का प्रचार नहीं किए या फिर बीजेपी व निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रति अंदरूनी मदद तो नहीं कर रहे थे?
इस बात को लेकर भी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को विशेष मंथन करने की आवश्यकता है?

इस समारोह कार्यक्रम में,प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस कुमुदिनी सिंह, जिला पिछड़ा प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष चांद खान, एडवोकेट रंजना मिश्रा,जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान, चिंतामणि तिवारी, रुद्र प्रताप सिंह बाबा, पूर्व नगरपालिक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह भदौरिया , हरिहर गोपाल मिश्रा, सुरेश प्रताप सिंह, बसंती देवी कोल ,भारत सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष केडी सिंह ,,दान बहादुर सिंह , श्री रमा मिश्रा अरविंद तिवारी, विक्रम सिंह पूर्व उपाध्यक्ष नपा, अशोक कोरी, सतीश सिं ,विनोद वर्मा ,कन्हैया सिंह, प्रदीप सिंह दीपू ,श्रवण सिंह, ओंकार सिंह करचुली , ,विनोद मिश्रा, अशोक सिंह ,संतोष जयसवाल, लालाराम पांडे ,ज्ञानेंद्र द्विवेदी ,मोहम्मद हाफिज लाला , संदीप उपाध्याय माधुरी सिंह ,पुष्पा सिंह चंदेल, रोशनी अवधिया ,मेनका प्रभात सिंह ,पंकज सिंह किसान कांग्रेस, गोविंद गुप्ता, गौरी साकेत, शकुंतला श्रीनिवास जयसवाल, कंचन मनोज सिंह ,गोमती प्रसाद पांडे ,रामविलास पटेल ,सुंदर सिंह ,सुरेश पांडे , पंकज सिंह आईटी सेल शिव नारायण सिंह शंकु ,प्रवेश सिंह , आकाश राज पांडे ,, इंद्रजीत सिंह विनय मिश्रा, जय सिंह संदीप द्विवेदी, बृजेंद्र मणि अधिया ,जान आलम खान, रजनीश श्रीवास्तव ,हारून मंसूरी, कुमार सौरभ ,अशरफ खान, रामलाल वर्मा ,कमल कामदार, दिलीप सीतानी ,आशू कामदार, गेंद लाल कोल ,राम विशाल गुप्ता, शशीकांत मिश्रा, मार्तंड सिंह, अशोक सिंह भोले ,रामेंद्र सिंह बाबा लल्लू कोल , विजयपाल पाठक, जितेंद्र बंसल ,उदित नारायण साहू ,शंभू सिंह ,रोहित मिश्रा ,दिग्विजय सिंह राहुल ,केडी सिंह ,संजय सिंह, रमन सिंह , शीला रानी साकेत, रामप्यारे कुशवाहा, सुरेश सिंह परिहार, सुखराज सिंह, नीलांबर सिंह, शिवेंद्र सिंह गहरवार ,वीरेंद्र मिश्रा ,सहित जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं प्रमुख कांग्रेस जन शामिल हैं। अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, सभी सहयोगी संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित भारी तादाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button