हिन्दी न्यूज

CORONA UPDATE – कुल मामलों की संख्या 10,77,618,स्वथ्य हुए 6,77,422, देश में अब संक्रमित लोग 3,73,379

नई दिल्ली।। भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 38,902 मामले आने के साथ ही रविवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 10,77,618 हो गई जबकि इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 6,77,422 पर पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में इस बीमारी से 543 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 26,816 हो गई। पिछले 24 घंटों में 23,672 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

देश में अब भी 3,73,379 लोग संक्रमित हैं। संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

 

आईसीएमआर के अनुसार 18 जुलाई तक 1,37,91,869 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 3,58,127 नमूनों की जांच शनिवार को गई।

पिछले 24 घंटों में जिन 543 लोगों की मौत हुई है उनमें से 144 की महाराष्ट्र, 93 की कर्नाटक, 88 की तमिलनाडु, 52 की आंध्र प्रदेश, 27 की पश्चिम बंगाल, 26 की दिल्ली, 24 की उत्तर प्रदेश, 17 की हरियाणा, 16 की गुजरात और नौ लोगों की मध्य प्रदेश में मौत हुई।

बिहार, पंजाब और राजस्थान में सात-सात लोगों ने जान गंवाई। इसके बाद तेलंगाना में छह, जम्मू कश्मीर में पांच, ओडिशा और पुडुचेरी में तीन-तीन, असम, त्रिपुरा और केरल में दो-दो जबकि चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत संक्रमण से हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक को पहले से अन्य बीमारियां भी थी।

SOURCE – भाषा 

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »

Leave a Reply

Back to top button