भ्रष्टाचार

मध्यप्रदेश के सिंगापुर में किसान परेशान,6 माह से 4 ट्रांसफार्मर जला,सुनने वाला कोई नहीं !

सिंगरौली न्यूज।। सिंगरौली जिले के विद्युत वितरण केन्द्र बरगवां क्षेत्र पिपरा गांव में ट्रांसफार्मर 06 माह से जला हुआ है। जिसके कारण विद्युत उपभोक्ता अंधकार में रहने पर विवश है। इस गांव के उपभोक्ता किसान हैं। वे लोग विद्युत कार्यालय का चक्कर काटते फिर रहे हैं।और उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं। 

मध्यप्रदेश के सिंगापुर में किसान परेशान,6 माह से 4 ट्रांसफार्मर जला,सुनने वाला कोई नहीं !

सिंगापुर इसलिए के तब के और अब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री ने जिले की घोषणा करते वक्त सिंगरौली को सिंगापुर बनाने की बात कहा था। उसी सिंगापुर के किसान उपभोक्ताओं का कहना है कि,06 महीने से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। और जिम्मेदार लोगों का ध्यान इस समस्या की ओर अकृषित करने के बावजूद भी अब तक समस्या का निवारण तो दूर निवारण के लिए प्रयास तक नहीं किया गया। एक ट्रांसफार्मर होता तो ठीक था लेकिन 4 ट्रांसफार्मर जला हुआ है। पिपरा गांव के पश्चिम टोला, रसिहवां टोला, गैलारी टोला, भाड़ी खोह के जले हुए ट्रांसफार्मर हैं। जिसके कारण पूरा गांव के लोग अंधकार में रह रहें हैं। और सिंचाई ठप पड़ी हुई है। 

आश्वासन मिलने के बाद ट्रांसफार्मर बदलने का इंतजार !

पिपरा ग्राम पंचायत भवन में विद्युत उपभोक्ता धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जिसमें कई लोग मौजूद रहे। तभी शांतिपूर्ण धरने करने वाले को दो विद्युत कर्मचारियों ने बरगवां पुलिस दल बल के साथ पहुंचकर किसानों को समझाने लगे। उसी बीच विद्युत कर्मचारियों ने जे. ई. से सम्पर्क किया। और जे.ई. विपिन द्विवेदी द्वारा जले हुए ट्रांसफार्मर को मंगलवार को बदलने के लिए आश्वासन दिया गया है।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button