Cotton Kurti Design : इस गर्मी कम्फर्ट और ग्लैमरस लुक के लिए बेस्ट है ये कॉटन कुर्तियों के डिजाइन

Cotton Kurti Design : गर्मी अपने चरम पर है ऐसे में आप कपड़ों को लेकर कंफ्यूज हैं, कि क्या पहने। तो हम आपकी ये कन्फ़्यूजन दूर करने का उपाय लेकर आए हैं। हम यहां पर कुछ कॉटन कुर्तियों (Cotton Kurti) के पैटर्न और डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पहनकर आप गर्मी में काफी रिलैक्स फील करेंगी। साथ ही यह कुर्तियाँ आपको गर्मियों में भी कूल लुक देंगे। यह कुर्तियां घर और बाहर दोनों जगह के लिए एकदम परफेक्ट हैं।
प्रिंटेड कुर्ती (Printed Kurti)
गर्मियों में प्रिंटेड कुर्ती पहनना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अगर आप ऑफिस या रोजमर्रा में कुछ अलग ढूंढ रही हैं, तो आप प्रिंटेड कुर्तियों के लेटेस्ट डिजाइन चुन सकती हैं। सॉफ्ट कॉटन फैब्रिक की कुर्तियां इन दिनों काफी चलन में हैं। बाजार में कई तरह के डिजाइन उपलब्ध हैं लेकिन लाइट कलर की कुर्ती प्रिंट गर्मियों के लिए बेहतर है।
शॉर्ट कुर्ती (Short Kurti)
अगर आप गर्मियों में थोड़ा स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो जींस के साथ शॉर्ट कुर्ती चुन सकती हैं। शॉर्ट कुर्तियां न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देंगी बल्कि कंफर्ट भी देंगी। शॉर्ट कुर्ती को आप अलग-अलग तरह से पहन सकती हैं जैसे- आपको शॉर्ट कुर्ती हाफ स्लीव प्रिंटेड कुर्ती मिलेगी या शॉर्ट कुर्ती में आपको कई तरह के प्रिंट्स मिलेंगे। कुर्ती की डिजाइन आप जींस या प्लाजो, लेगिंग्स के हिसाब से चुन सकती हैं।
स्लीवलेस कुर्ती (Sleeveless Kurti)
स्लीवलेस कुरतियाँ गर्मियों के लिए बहुत ही आरामदायक होती हैं। साथ ही ये देखने मे भी बहुत ही कूल लगती हैं। ये अलग अलग पैटर्न और डिजाइन मे भी मिल जाती हैं। जैसे प्रिंटेड, प्लेन, शॉर्ट, लॉन्ग और कॉलर नेक के अलावा औरभि ऑप्शन मार्केट मे उपलब्ध हैं।